Thu. Mar 28th, 2024
apana yadav bjp join

apana yadav bjp join

जिसको नहीं मालूम है वह आश्चर्य जरूर करेंगे कि समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी का नाम मालती देवी और दूसरी पत्नी साधना यादव है। अखिलेश यादव मालती और मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं, जबकि प्रतीक यादव साधना और मुलायम के बेटे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालीं अपर्णा यादव प्रतीक की पत्नी हैं।

अपर्णा बिष्ट यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। उन्होंने मुलायम के बेटे प्रतीक यादव से शादी की है। उन्होंने लखनऊ कैंट निर्वाचन क्षेत्र से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकीं। वह बावेयर नामक एक संस्था चलाती हैं, जो विशेष रूप से महिला अधिकारों और सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। अपर्णा ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों में अहम योगदान दिया है.

व्यक्तिगत जीवन
नाम – अपर्णा यादव
जन्म की तारीख – 01 जनवरी 1990
राजनीतिक दल का नाम – भारतीय जनता पार्टी
शिक्षा – पोस्ट ग्रेजुएट
पेशा – समाज सेवक
पिता का नाम – अरविंद सिंह बिष्टी
माता का नाम – ज्ञात नहीं है
पति का नाम – प्रतीक यादव
पति का व्यवसाय – व्यवसायी
संतान – 1 बेटी

अपर्णा का राजनीतिक में योगदान
अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ के कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर खड़ी हुई थी। तब उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय प्राप्त हुई। 2017 के चुनाव नतीजों के बाद अपर्णा अक्सर नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती रही हैं। वह गौ वंश के संरक्षण के लिए भी लंबे समय से आवाज बुलंद करती रहीं हैं। राम मंदिर के लिए भी अपर्णा ने 11 लाख रुपये का चंदा दिया था।

22 करोड़ की संपत्ति, पांच करोड़ की कार से चलती हैं
2017 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे की जानकारी के अनुसार, अपर्णा के नाम 22.96 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। तब उन्होंने 1.26 लाख रुपये कैश दिखाया था। अपर्णा के नाम दो गाड़ियां हैं। कार पांच करोड़ की लंबोरगिनी है। और दूसरी 1.26 लाख की एक बाइक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *